VIRAL VIDEO | अपने दोस्तों के लिए महिला ने टाॅयलेट के कम्बोड में बनाया नाश्ता, फिर फ्रेंडस को भी खिलाया, देखें वीडियो

नई दिल्ली: दोस्त जब एक जगह जमा होते हैं तो पार्टी तो बनती है। कभी होटल या फिर कभी घर पर एक साथ मिलकर खाते-पीते और मौज-मस्ती करते हैं। पर जो वीडियो अब सामने आ रहा है उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। महिला ने अपने दोस्त के लिए जो नाश्ता बनाया, वो टाॅयलेट के कम्बोड में बनाया।

इसका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कुछ दोस्त पार्टी करना चाहते हैं। तब एक युवती सभी के लिए नाश्ता और जूस तैयार करती है जिसमें उस युवती का दोस्त भी उसकी मदद करता है। वहीं बाकी लोग बाहर इंतजार करते रहते हैं।

महिला अपने दोस्तों के लिए एक टाॅयलेट सीट के कम्बोड में नाश्ता तैयार करती है। युवती पहले तो कम्बोड में बर्फ डालती है फिर आइस्क्रीम और फिर कैंडी मिक्स करती है। बीच-बीच में वह उसका स्वाद भी लेती है। फिर वह इसमें ड्रिंक और स्वीट मिलाती है। चम्मच से पूरी चीजों को मिक्स करती है।

सब होने के बाद महिला टाॅयलेट के फ्शल में कोल्डड्रिंक डालकर उसे फ्लश भी करती है। जिससे कमोड में रखी आइस्क्रीम में कोल्डड्रिंक मिल जाता है और नाश्ता व जूस तैयार हो जाता है। महिला और उसका दोस्त उस ड्रिंक को गिलास में दोस्तों को देते हैं।

हालांकि वीडियो में नजर आ रहा है कि कम्बोड बिलकुल नया है और साफ-सुथरा है। बावजूद यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023