RAIPUR | पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की पत्नी का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक

रायपुर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. विद्याचरण शुक्ल की पत्नी सरला शुक्ल का आज निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार चल रही थी, उनका दिल्ली अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरला शुक्ल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा- पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं झीरम के शहीद स्व. विद्याचरण शुक्ल जी की धर्मपत्नी श्रीमती सरला शुक्ला जी के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ।

आपको बता दें कि साल 2013 में हुए झीरम घाटी नक्सली हमले में विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रायपुर के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023