JANJGIR | 1 साल की सैलरी कोरोना में दान करने वाले आरक्षक का मिला शव, हत्या या हादसा? जानने में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा: कोरोना काल में अपनी एक साल की सैलरी को दान में देने वाले आरक्षक की लाश मिली है। उसकी लाश् रहस्यमय ढंग से मिली है। मृतक आरक्षक का नाम पुष्पराज सिंह बताया जा रहा है। उसकी लाश लकड़ी से बंधे तारों के साथ लिपटा हुआ मिला है। पुलिस इसे हादसा कह रही है तो वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 12 से 1 बजे रात की बतायी जा रही है। लाश सुनसान जगह पायी गयी है। शव के पास आरक्षक की स्कूटी भी मिली है। घटना की जानकारी के बाद कांस्टेबल के परिजन उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि वह अक्सर पुलिसकर्मियों की आवाज सोशल मीडिया के माध्यम से रखता था, जिसके बाद उसे धमकी भरे काॅल आ रहे थे।

आपको बता दें कि आरक्षण ने मौत के एक दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसमें उसने बताया था कि उसे धमकीभरे काॅल आ रहे हैं। पुष्पराज को तीन बार बर्खास्त किया जा चुका है। जिसके बाद वह डयूटी कर रहा है। पुष्पराज सिंह अभी थाना सक्ती में बतौर कांस्टेबल पदस्थ था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023