RAPE CASE | चार की बच्ची के साथ 80 साल के दादा ने किया यौन उत्पीड़न, दादी ने दिया था साथ, अदालत से सुनाई ये कठोर सजा

मुंबई: वह मासूम उन्हें दादा-दादी कहती थी, उसे क्या पता था कि अक्सर लाड करने वाले बुजुर्ग हाथ उसकी अस्मत ही लूट लेंगे। अदालत ने भी बुजुर्ग दम्पत्ति की इस घिनौनी हरकत पर उन्हें दस साल की सश्रम सजा सुनाई है। मामला 2013 का है और वह बच्ची तब बेहद छोटी थी।

बच्ची ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि 4 सितंबर को जब वह अपने स्कूल से वापस आयी और खाना खाकर अपने दोस्त के साथ अपनी बिल्डिंग की चैथी मंजिल पर गयी थी। उसकी सहेली सो गयी थी इसलिए वह वापस लौट रही थी। तभी उसी बिल्डिंग में रहने वाले बुजुर्ग दम्पत्ति ने उसे अपने पास बुलाया। वह उन्हें दादा-दादी कहती थी।

जब वह उनके पास गयी तो दादा उसे उठाकर अपने साथ घर के अंदर ले गये। उन्होंने बच्ची को झूले में बिठाया और गलत तरीके से छूने लगे। बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो उसे थप्पड़ मारा गया। दादी ने उसे कसकर पकड़ लिया और दादा ने उसका यौन उत्पीड़न किया। बच्ची डर गयी और अपने कपड़े पहनकर घर आ गयी।

रात दस बजे जब वह घर लौटी तो काफी डरी हुई थी। वह अपनी मां को कुछ बताना चाहती थी। जब मां ने पूरी घटना सुनी तो उन्हें यकीन नहीं हुआ और उसने बच्ची के निजी अंगों की जांच की तो वहां सूजन आ गयी थी। महिला ने तुरंत अपने पति को सूचित किया और पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। 80 के दशक के बुजुर्ग दंपति को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023