KORIYA | सनकी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, मामूली बात पर हुआ था विवाद

कोरिया: कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी मां पर तबातोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना चिरमिरी के नगर पालिक निगम के मोहन काॅलोनी की है। बताया जा रहा है कि मां-बेटे में अक्सर विवाद होता रहता है। घटना वाले दिन भी जब मां ने अपने बेटे को पागल कह दिया, जिसके बाद वह आपा खो बैठा और उसने मां पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से उसने मां के सिर पर लगातार वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

इस घटना को उसके नातिन ने देख दिया जिसके बाद उसने तुरंत पड़ोसियों को इस बात की सूचना दी और पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023