Valentine-Week | डेट पर जा रहे हैं तो रखें इन 4 बातों का ध्यान, आपके स्टाइल का हर कोई हो जाएगा दीवाना

नई दिल्ली: जब भी हमें किसी फंक्शन में जाना होता है या किसी विशेष दिन के लिए तैयार होना होता है, तो फिर हम खुद को तैयार करने पर काफी ध्यान देते हैं। जूते से लेकर कपड़ों तक और मेकअप तक, हर एक चीज पर काफी ध्यान देते हैं। मतलब लड़के हों या फिर लड़कियां खुद के स्टाइल में कोई कमी नहीं रहने देते हैं। इसी कड़ी में कल यानी 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है। इस पूरे वीक में प्यार बरसता है। ऐसे में कपल्स काफी उत्सुक रहते हैं। वहीं, लड़के और लड़कियां दोनों ही डेट पर जाने के लिए खासतौर पर तैयार होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपको इस बार डेट पर जाने से पहले किन बातों का ध्यान देना है, ताकि आपका लुक सबसे अलग और सुंदर लगे? शायद नहीं, लेकिन हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए इस बार में जानते हैं…

वैलेंटाइन 2022: इस बार डेट पर जाने से पहले लड़के-लड़कियां रखें इन चार बातों का ध्यान

इन बातों का ध्यान

  • अगर आप वैलेंटाइन डेट के लिए कपड़े चुन रहे हैं, तो आप ब्रांड के कपड़े न चुनकर वो कपड़ें कैरी करें जो आपको परफेक्ट लुक दें। जहां लड़के डेनिम, हल्की टीशर्ट और उसके ऊपर हल्का ब्लेजर पहन सकते हैं। जबकि लड़कियां वन पीस ट्राई कर सकती हैं।
वैलेंटाइन 2022: इस बार डेट पर जाने से पहले लड़के-लड़कियां रखें इन चार बातों का ध्यान
  • कई लोग डार्क रंग के कपड़े पहनना काफी पसंद करते हैं। लेकिन इस वैलेंटाइन वीक में आप डार्क रंग के कपड़े पहनने से बचें। दरअसल, चमकदार रंग के कपड़े आपके इंप्रेशन और लुक को खराब कर सकते हैं। इसलिए इनसे बचने की कोशिश करें।
वैलेंटाइन 2022: इस बार डेट पर जाने से पहले लड़के-लड़कियां रखें इन चार बातों का ध्यान
  • लड़कियों को हल्का लाइट मेकअप करना चाहिए और डार्क मेकअप से बचना चाहिए। लड़कियां अपने बालों को खुला भी छोड़ सकती हैं। जबकि लड़कों को सिर के बाल हल्के करवाने चाहिए। साथ ही अपनी दाढ़ी और मूछों को भी सेट करना चाहिए।
वैलेंटाइन 2022: इस बार डेट पर जाने से पहले लड़के-लड़कियां रखें इन चार बातों का ध्यान
  • गलती से भी आप कार्गो शॉर्ट्स पहनकर जाने की गलती न करें। इसके अलावा लड़के सैंडल भी न पहनें, इसकी जगह पर आप शूज ही पहनें। वहीं, लड़कियां हल्की सैंडल पहन सकती हैं, जो उनकी ड्रेस के साथ मैच करें।
News Share
CIN News | Bharat timeline 2023