RAIPUR | बारदाने की कमी को दूर करने सरकार ने बनायी ये नई व्यवस्था, मार्कफेड को दी अनुमति

रायपुर: धान खरीदी के लिए बारदाने की कमी से जूझ रही राज्य सरकार ने नई व्यवस्था की है। जिसके तहत अब पुरानी प्लास्टिक की बोरियों को दुबारा उपयोग में लाया जाएगा। सरकार ने इस बात के लिए मार्कफेड को अनुमति दे दी है।

मालूम हो कि धान को भरने के लिए प्रदेश में 1 लाख 30 हजार बारदाने चाहिए। नई व्यवस्था करने के बाद 30 हजार गठान प्लास्टिक की बोरियों का दुबारा उपयोग किया जा सकेगा। सरकार ने केन्द्र सरकार को बारदाने की कमी पूरा करने की गुहार लगाई है। पर अभी तक केन्द्र सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। फिलहाल सरकार की नई व्यवस्था से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023