Health | कुछ लोगों को क्यों ज्यादा काटते हैं मच्छर? ये ब्लड ग्रुप वाले बनते हैं आसान शिकार

रायपुर: मच्छर के काटने से लगभग हर व्यक्ति परेशान है। बारिश के मौसम में इनका प्रकोप और बढ जाता है। कई बार आपने सुना होगा कि किसी व्यक्ति को मच्छर बहुत अधिक काटते हैं। आपको यह कोरी बकवास लगती होगी, लेकिन यह सच है। हाल ही में हुए शोध में उजागर हुआ है कि एक खास ब्लड ग्रुप वालों को मच्छर बहुत ज्यादा काटते हैं। यही नहीं कपड़ों के रंग और कई ऐसे कारण हैं जिससे मच्छर आकर्षित होते हैं।

O” ब्लड ग्रुप वालों का खून होता है स्वादिष्ट

1972 में वैज्ञानिकों ने मच्छरों के काटने को लेकर पहली बार शोध की तब उन्हें मालूम हुआ कि o ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर बाकी ब्लड ग्रुप वालों की तजाुलना में ज्यादा काटते थे। इसकी वजह यह है कि वह o ब्लड गु्रप वाले लोग यूनिवर्सल डोनर डोनर होते हैं और उनका खून मच्छरों के लिए स्वादिष्ट होता है। शोध करने के लिए सभी ब्लड ग्रुप वाले लोगों को एक साथ रखा गया और मच्छरों को छोड़ दिया गया। तब देखा गया कि टाइप o ब्लड ग्रुप वाले लोगों के पास ज्यादा मच्छर रहते थे। हाल ही में जनरल ऑफ मेडिकल के अध्ययन में बात सामने आई है कि जिन का ब्लड ग्रुप o है उनके पास मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं वही वही b ब्लड ग्रुप वालों के पास मच्छर कम आकर्षित होते हैं।

गहरे रंग की ओर होते हैं आकर्षित

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि केवल इंसानों को ही नहीं बल्कि कपड़ों के रंग भी मच्छरों को आकर्षित करते हैं। मच्छरों को गहरे रंग आकर्षित करते हैं। आपको पता नहीं होगा लेकिन मच्छरों की नजरें काफी तेज होती हैं। दोपहर के वक्त उन उनकी देखने की शक्ति ज्यादा तेज रहती है। ऐसे में यदि गहरे रंग के कपड़े जैसे नेवी ब्लू काले या सुर्ख लाल रंग के कपड़े अगर आप पहनते हैं तो मच्छर आपको अपना निशाना बना सकते हैं। इसलिए हो सके तो हल्के रंग के कपड़े पहने चाहिए। गर्भवति महिलाओं को भी मच्छर कुछ ज्यादा काटते हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023