BILASPUR | पत्नी की हत्या कर फरार था पति, पुलिस से बचने भिखारियों का भेष था बनाया, ऐसे पकड़ में आया

बिलासपुर: पत्नी की हत्या करने के बाद पति फरार हो गया। उसने पुलिस से बचने के लिए भिखारियों का वेष बनाकर भिखारियों की टोली के साथ भी रहने लगा। पर पुलिस ने हत्यारे पति को धर दबोचा। मामला सिरगिट्टी थाने का है और आरोपी का नाम आरती दास वैष्णव है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना पथरियापारा हार्दिकला टोणा की है। 10 जून को अनुसुइया वैष्णव को खून से लथपथ हालत में उसके बेटे ने सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद मायके पक्ष ने महिला के पति पर हमला करने का आरोप लगाया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ कि महिला की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है।

महिला की मौत की खबर सुनते ही आरोपी पति फरार हो गया था। जब पुलिस ने उसे भिखारियों की टोली से पकड़ा तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह काम पर नहीं जाता था इसलिए उसकी पत्नी के साथ उसका विवाद होता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद उसने पत्नी के सिर पर वार कर दिया और मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया था। पुलिस उसे हिरसात में लेकर उसके खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023