पति के बड़े भाई महिला से करते रहे रेप, मना किया तो शौहर ने दे दिया तीन तलाक, घर से भी बाहर निकाला

लखनउ: एक महिला को तीन तलाक का दंश केवल इसलिए झेलना पड़ा क्योंकि वह अपने पति के बड़े भाईयों के लगातार शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। इस बात पर पति ने नाराज होते हुए तीन तलाक दे दिया। यही नहीं पति ने महिला की जमकर पिटाई की और उसे घर से भी बाहर निकाल दिया। महिला इस बाबत नजदीकी पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मोहनलालगंज थाना की है। आलमबाग में रहने वाली महिला की शादी मोहनलालगंज के व्यक्ति के साथ 9 साल पहले हुई। दोनों का एक बच्चा भी है। जब दूसरा बच्चा नहीं हुआ तो पति ने अपने बड़े भाईयों के साथ संबंध बनाने के लिए महिला को मजबूर किया। जब महिला ने इंकार कर दिया तो उसके साथ खूब मारपीट की गयी और दोनों जेठ ने मिलकर उसका बलात्कार किया।

महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो उसकी पिटाई कर पति ने तीन तलाक दिया और घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने इस संबंध में पति और दोनों जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 ।, 323, 376 और मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 की धारा 3 और 4 में मुकदमा दर्ज किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023