RAIPUR | केन्या से आई डी मोआंगो को भा गयी छत्तीसगढ़ की खूबसूरती, छत्तीससगढ़ी भी सीख रही, कहा- पति ढूंढ दो, यही रह जाउंगी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर दीपक आपट इन दिनों केन्य की लड़की के साथ राज्य के भ्रमण पर हैं। केन्या की रहने वाली डी मोआंगो छत्तीसगढ़ की खूबसूरती को एक्सप्लोर कर रही हैं। दीपक आपट के साथ वे जशपुर, सरगुजा, बिलासपुर समेत अन्य जिलों में घूम रही हैं। वे छत्तीसगढ़ में लोगों से मिलकर काफी खुश नजर आ रही हैं।

दीपक आपट ने बताया कि उनकी डी मोआंगो से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद 23 वर्षीय मोआंगो जब दिल्ली पहुंची तो वे उन्हें लेने गए। मोआंगो पूरे भारत का भ्रमण करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें सबसे पहले छत्तीसगढ़ लेकर आया। यहां के पहाड़, नदी व वादियां उन्हें खूब पसंद आ रही हैं।

कुछ दिन में ही मोआंगो छत्तीसगढ़ी के कई शब्द सीख गईं। सबसे मजेदार पल वो था, जब बिलासपुर के खूंटाघाट में भ्रमण के दौरान एक महिला से वे छत्तीसगढ़ी में बात करने लगीं। इससे महिला भी हैरान हो गईं। मोआंगो ने महिला से छत्तीसगढ़ी में जय जोहार कहा।

महिला ने जब मोआंगो से कहा कि यहीं रहना, जाना मत, तब मोआंगो ने जवाब दिया कि उनके लिए पति ढूंढ दो वो यहीं रह जाएंगी। मोआंगो फनी अंदाज में फिल्म पुष्पा का डायलॉग बोलकर खूब हंसती भी नजर आ रही हैं।

दीपक आपट ने बताया कि पति की तलाश वाली बात मजाक-मजाक में मोआंगो ने कही थी। वे यूट्यूबर हैं और वे अलग-अलग देशों में भ्रमण करती रहती हैं। अब तक वे 12 देश घूम चुकी हैं, इंडिया 13वां देश है। हालांकि वे किसी भी एसियाई देश में भ्रमण के लिए पहली बार आईं हैं। मोआंगो छत्तीसगढ़ के जनजातियों की पारंपरिक शादी में जा रही हैं और उनकी परंपरा को समझ रही हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023