सुहागरात में दूल्हा-दुल्हन के बीच जमकर मारपीट, दुल्हन ने दहेज का तो दूल्हे ने किसी और से अफेयर का लगाया आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

महाराजगंज: उन दोनों की धूमधाम से शादी हुई। ससुरालवालों ने बड़े लाड से बहू का स्वागत किया पर जैसे ही रात में दुल्हन सेज पर पहुंची दूल्हे-दुल्हन में जबरदस्त मारपीट हो गयी और मामला सीधे थाना पहुंच गया। यही नहीं इस मामले में दोनों पक्ष के घरवाले भी कूद गए और दूल्हे समेत पांच लोगों पर जुर्म दर्ज हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला उत्तरप्रदेश के महाराजगंज का है। दुल्हे विशाल की शादी रविवार को हुई थी। दुल्हन घर आयी और उसी रात उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी गयी। इस मामले में विशाल ने पुलिस को बताया है कि घर आने के बाद ही दुल्हन लगातार किसी से फोन पर बात कर रही थी, जिसे लेकर घर में खुसर-पुसर शुरू हो गयी। यही नहीं सुहाग की सेज पर भी वह फोन पर ही लगी हुई थी। जब इस बारे में मैंने बात करनी चाही तो वह मुझ पर भड़क कही। पहले विवाद हुआ और मारपीट भी हो गयी।

वहीं दुल्हन ने इस बारे में पुलिस को बताया कि ससुसराल जाते ही दहेज को लेकर ताने दिए जाने लगे। रात भर दुल्हा कमरे में नहीं आया बाद में जब वह कमरे आया तो अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जब विरोध किया तो ससुरालवाले एक तरफ हो गए और मेरी जमकर पिटाई कर दी। सुबह मायके फोन लगाया और जब घरवालों को इस बारे में पपता चला तो मां के साथ पुरन्दरपुर थाने पर पहुंची और दूल्हे विशाल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया। दुल्हन ने अपने शरीर पर चोटों के निशान भी दिखाए।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023