IPL 2020 | मुंबई इंडियंस 5वीं बार चैम्पियन, 5 विकेट से जीता मैच

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार IPL का खिताब जीत लिया है। मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा बार IPL टूर्नामेंट जीतने वाली टीम बन गई। रोहित की टीम ने पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया। इस हार से दिल्ली के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। दिल्ली फाइनल में 160 से कम रन बनाकर हारने वाली पहली टीम बन गई। 6 बार खिताबी मुकाबले में पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम पहली बार लक्ष्य का पीछा करके जीती है।

8 गेंदे बाकी रहते मुंबई ने जीता मुकाबला

दुबई के मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 157 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 157 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। टीम के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 51 बॉल में 68 और ईशान किशन ने 19 बॉल में 33 रन बनाए।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023