JAGDALPUR BREAKING | सोना करोबारी तिलोकचंद को गोली मारकर लूटे जेवरात

जगदलपुर: शहर के पॉश इलाके वृन्दावन कॉलोनी में सोना चांदी कारोबारी तिलोकचंद सिसोदिया को गोली मार दी गई है। उन्हें घायल अवस्था मे महारानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कारोबारी दुकान बंद कर घर लौट रहा था इसी दौरान घटना हुई है। कारोबारी पर हमले के बाद लुटेरे जेवरात भी ले गए। अभी मामले में पुलिस कुछ भी नही बोल रही है।
आपको बता दे तिलोकचंद सिसोदिया की संजय मार्केट में ज्वेलर्स की शॉप है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023