RAIPUR | खैरागढ़ उप-चुनाव में जेसीसीजे ने प्रत्याशी किया घोषित, नरेन्द्र सोनी पर जताया भरोसा

रायपुर: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जेसीसीजे ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने नरेंद्र सोनी को जेसीजीजे का प्रत्याशी घोषित किया है।

कांग्रेस ने कल जारी किया था अपने प्रत्याशी का नाम
खैरागढ़ उपचुनाव के लिए सभी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस ने खैरागढ़ से यशोदा वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। लोधी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली यशोदा वर्मा जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव रही हैं। वहीं पति निलंबर वर्मा भी जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। नीलांबर वर्मा कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के करीबी माने जाते हैं। यशोदा वर्मा वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।

बता दें कि खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर चर्चा के बाद यशोदा वर्मा के नाम पर मुहर लग गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल हुए थे।

बता दें कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उप चुनाव के लिए नामांकन 17 मार्च को अधिसूचना के प्रकाशन से शुरू हो जाएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च निर्धारित की गई है। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 मार्च तक प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। खैरागढ़ सीट पर मतदान 12 अप्रैल को होना है। 16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम जारी होंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023