शादी के महज 6 घंटे बाद दुल्हन की मौत, दूल्हे ने मांग भरी और तबीयत हुई खराब, लाल जोड़े में ही हुई अंतिम विदाई

भागलपुर: बिहार के मुंगेर में दुल्हन ने महज शादी के 6 घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरी, उसकी तबीयत खराब होनी शुरू हो गयी। ससुराल के लिए डोली निकली थी, वहां से उसकी अर्थी निकली। परपंरा निभाते हुए दूल्हे ने ही अपनी नई-नवेली दुल्हन को मुखाग्नि दी।

मिली जानकारी के अनुसार घटना अफजलनगर के खुदिया गांव की है। रंजन यादव की बेटी निशा की शादी खड़गपुर के रवीश से हुई। बारात आयी और शादी की रस्में पूरी की गयी। कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए शादी में कुछ ही बाराती शामिल हुए थे। सात फेरे होने के बाद दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन की मांग भरी उसकी तबीयत खराब होनी शुरू हो गयी।

तुरंत निशा को पहले सामुदायिक केन्द्र पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति बिगड़ती देख भागलपुर रेफर किया गया पर उसने दम तोड़ दिया। लाल सुर्ख जोड़े में उसका अंतिम संस्कार किया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023