KAWARDHA | 71 लाख लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख बरामद

कवर्धा: जिले के 71 लाख के लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस ने ग्राम कंझेटा से 40 लाख रुपए और कवर्धा से 9.50 लाख रुपए बरामद किए हैं। एसपी ने कुछ पैसे बरामद होने व कुछ आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।

गुरुवार को पांडातराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगलपुर गांव में लूट की घटना हुई। राइस मिल कारोबारी दिलीप अग्रवाल के 2 कर्मचारी 71 लाख लेकर व्यापारी को देने जा रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने कर्मचारियों की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर रुपए छीन कर फरार हो गए। इस घटना के बाद प्रदेश भर में हड़कंप मच गया था। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस जल्दी बड़ा खुलासा कर सकती है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023