RAIPUR | केशकाल के विधायक संतराम नेताम बने विधानसभा के नए उपाध्यक्ष

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष का चुनाव कर लिया गया है। केशकाल के विधायक संतराम नेताम बुधवार को सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए। एक दिन पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी। आज नामांकन और गुरुवार को चुनाव होना था, लेकिन एकमात्र नामांकन होने के कारण उपाध्यक्ष के रूप में उनके नाम का ऐलान कर दिया गया है।

बता दें कि मनोज मंडावी के निधन के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद रिक्त था। मंडावी भानुप्रतापपुर से विधायक थे। उनके स्थान पर उनकी पत्नी सावित्री मंडावी विधायक चुनी गई हैं। वहीं, कांग्रेस ने आदिवासी बहुल बस्तर से दूसरी बार के विधायक नेताम को नया उपाध्यक्ष चुना है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023