RAIGARH | वकीलों ने राजस्व विभाग के भ्रष्टाचार पर खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट में बजाया शंख, रघुपति राघव राजाराम भी गाया

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों राजस्व अधिकारियों और अधिवताओं के बीच हुए विवाद की आग अभी भी धधक रही है। बिलासपुर के राजस्व विभाग में काम करवाने के एवज में हो रही धांधली को लेकर अधिवताओं ने जमकर हल्ला बोला। वहीं अधिवताओं की रिहाई को लेकर बिलासपुर के वकील बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वकीलों ने शंख बजाया और रघुपति राघव राजाराम का भजन गाकर राजस्व विभाग को जगाने का प्रयास किया।

कलेक्टर सारांश मित्तर से मिलने पहुंचे अधिवताओं ने कलेक्ट्रेट में शंख बजाना शुरू कर दिया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बाजपेयी ने कहा कि हमें कलेक्टर से मिलना है। कोई घेराव करने नहीं आए हैं। इस बीच किसी ने कह दिया कि कलेक्टर नहीं है। वे दौरे पर गए हुए हैं, जबकि अधिवताओं को भनक लग गई थी कि कलेक्टर मित्तर अपने कक्ष में ही बैठे हुए हैं। बस फिर क्या वकीलों ने रघुपति राघव राजाराम का भजन शुरू कर दिया और शंख की ध्वनि से पूरा कलेक्ट्रेट को गूंजा दिया। अधिवताओं के इस शंखनाद से आखिकार कलेक्टर को चेम्बर छोड़ बाहर आना पड़ा। पहले चेहरे में सिकन फिर मुस्कराते हुए अधिवताओं से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन लिया। 

प्रोटेक्शन एक्ट की मांग, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन  
अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट व रायगढ़ में 5 वकीलों की गिरफ्तारी को लेकर कलेक्टर को राज्यपाल अनुसुईया उइके व सीएम भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा। रायगढ़ में राजस्व अधिकारियों व वकीलों के बीच हुए विवाद के बाद 5 अधिवक्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मारपीट के विरोध में राजस्व अधिकारियों व तहसील कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया था। पुलिस प्रशासन द्वारा वकीलों की गिरफ्तारी के बाद राजस्व कर्मियों ने काम शुरू किया है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में प्रदेशभर के वकीलों के द्वारा आंदोलन जारी है। बिलासपुर में अधिवक्ताओं ने अपना काम बंद रखा और नेहरू चौक में धरना दिया।

रायगढ़ में तहसीलदार व स्टाफ को वकीलों ने पीटा था 
बता दें कि 11 फरवरी को रायगढ़ जिले में तहसील कार्यालय में वकीलों ने तहसीलदार व स्टाफ की पिटाई कर दी थी। वकीलों व राजस्व कर्मियों के बीच का यह विवाद अभी तक थमा नहीं है। एक ओर अपनी बात मनवाने राज्य के तहसीलदार एक हो गए हैं तो वहीं वकील भी पीछे नहीं हैं। प्रदेश के सभी जिलों में वकील एकजुट होकर अधिवताओं की गिरफ्तारी का विरोध जता रहे हैं। गुरुवार को बिलासपुर जिले अधिवताओं ने अपनी आवाज बुलंद की और राजस्व विभाग के भ्रष्टाचार की पोल खोली। वकीलों की गिरफ्तारी के विरोध में अधिवक्ताओं ने राजस्व अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023