LOCK DOWN BREAKING | राजधानी रायपुर के बाद अब बिलासपुर भी होगा लॉकडाउन

बिलासपुर : राजधानी रायपुर के बाद अब बिलासपुर भी लॉकडाउन होने जा रहा है। बिलासपुर जिला प्रशासन की तरफ से अब से कुछ देर बाद लॉकडाउन का दिशा निर्देश जारी कर दिया जायेगा। बिलासपुर के अधिकारी एवं व्यापारियों के बीच इसकी सहमति बन गई है। जानकारी के मुताबिक 21 सितंबर की रात से बिलासपुर शहर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लॉकडाउन कर दिया जायेगा। ये लॉकडाउन एक हफ्ते का होगा, जिसका कड़ाई से पालन कराया जायेगा।

सब्जी बाजार, किराना दुकान, व्यवसायिक प्रतिष्ठा, दफ्तर, शैक्षणिक संस्थान और टैक्सी, आटो व बस को पूरी तरह से बंद रखा जायेगा। सिर्फ इमरजेंसी सेवा, दूध सप्लाई, पेट्रोल पंप व दवा की दुकानें ही खुलेगी, वहीं दूध व पेपर वितरण के लिए कुछ देर की इजाजत दी जायेगी।आज शाम बिलासपुर जिला प्रशासन की तरफ से लॉकडाउन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया जायेगा, कि किन गतिविधियों को न्यायधानी में छूट मिलेगी और किन पर रोक लगेगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023