Janjgir | सोशल मीडिया पर युवक से प्यार करना पड़ा भारी, घुमाने ले जाने के बहाने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जांजगीर: आभासी दुनिया यानी सोशल मीडिया में प्रेम में पड़ना युवती को बहुत भारी पड़ गया। मध्यप्रदेश में रहने वाले आरोपी ने पहले युवती से फेसबुक से दोस्ती की फिर उसे प्यार का झांसा दिया और घुमाने के बहाने बिलासपुर ले जाकर दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह साफ मुकर गया। आरोपी के खिलाफ युवती ने सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात 3 साल पहले फेसबुक के माध्यम से मध्यप्रदेश में रहने वाले रोहित से हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी। रोहित ने बताया था कि वह इंदौरर में व्यापार करता है। उसने पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा। जब युवती ने उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया तो युवक उससे मिलने जांजगीर पहुंच गया।

युवक पीड़िता को घुमाने का झांसा देकर बिलासपुर के सिरगिट्टी ले आया। वहां एक मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। वह अक्सर युवती को वहां लेकर जाता और दुष्कर्म करता था। युवती ने बताया कि रोहित ने उससे शादी का वादा किया था। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो वह साफ मुकर गया। युवती का कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया, जिससे परेशान होकर युवती ने रोहित के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023