DHAMTARI | मंदिर में शादी करने के बाद प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका अस्पताल में भर्ती

धमतरी: परखंदा में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गयी और प्रेमिका को गंभीर स्थिति अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। मामला परखंदा का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लोगो ने गांव के गौठान के पास युवक और युवती को देखा। दोनों के मुह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो गयी थी। उसकी पहचान कलेश्वर यादव के रूप में हुई। वही प्रेमिका इतेन्द्री की सांसे चल रही थी जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।

बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले ग्राम परखंदा निवासी कलेश्वर पटेल रोजी मजदूरी करने के लिए कांकेर क्षेत्र गया था। जंहा तरपावन गांव की रहने वाली इतेन्द्री यादव से उसका प्रेम प्रसंग था। वही मंगलवार की रात दोनो गांव आए थे और गौठान के पास मंदिर में शादी करने के बाद दोनो ने जहर सेवन कर लिया।

बताया जा रहा है कि घटना स्थल से जहर की शीशी और शादी करने का सामान मिला है। वहीं टीआई का कहना है कि इतेन्द्री के होश में आने के बाद ही पूरे मामले का पता लग पायेगा। फिलहाल कुरूद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई हैै।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023