MADHYA PRADESH | कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की; 27 सीटों पर होंगे उपचुनावों

भोपाल: मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें फूल सिंह बरैया को भांडेर से टिकट मिला है। वहीं, सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू को टिकट दिया गया, जो भाजपा सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट के सामने होंगे।

बताया जा रहा है कि यह लिस्ट दिल्ली से फाइनल हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इसके लिए दिल्ली गए हुए थे। भाजपा ने अभी तक एक भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।

इन्हें मिली टिकट

दिमानी से रविंद्र सिंह तोमर, अंबाह सुरक्षित से सत्यप्रकाश सिकरवार, गोहद सुरक्षित से मेवाराम जाटव, ग्वालियर से सुनील शर्मा, डबरा सुरक्षित से सुरेश राजा, भांडेर से फूल सिंह बरैया, करैरा सुरक्षित से प्रागीलाल जाटव, बमोरी से कन्हैया लाल अग्रवाल, अशोक नगर सुरक्षित से आशा दोहरे, अनूपपुर से विश्वनाथ सिंह, सांची से मदनलाल चौधरी, आगर मालवा से विपिन वानखेड़े, हाटपिपल्या से राजवीर सिंह बघेल, नेपानगर से रामसिंह पटेल, सांवेर से प्रेमचंद्र गुड्‌डू को टिकट दी गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023