MADHYA PRADESH | सांसद वीडी शर्मा M.P. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल: भाजपा ने खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वे राकेश सिंह की जगह लेंगे। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने पत्र जारी कर शर्मा के नाम की घोषणा की। बताया जा रहा है कि शर्मा संघ की पहली पसंद थे। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से लंबे समय तक जुड़े रहे। वे भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा-

शिवराज ने कहा- कार्यकर्ता नए जोश और नई उमंग के साथ काम करेंगे

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर वीडी शर्मा को बधाई दी। कहा- मुझे पूर्ण विश्वास है कि शर्मा के नेतृत्व में पार्टी नई ऊँचाई प्राप्त करेगी। कार्यकर्ता नये जोश और नई उमंग के साथ पार्टी और प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। कहा- शर्मा को जब भी कोई काम दिया गया, उसे हर बार नई ऊंचाइयां प्रदान की, नये मानक तय किये। कलाम इनोवेशन एंड गवर्नेंस अवॉर्ड, यूथ लीडर अवॉर्ड जैसे पुरस्कारों ने आपके प्रयासों को सम्मान देने का काम किया। पूर्व सीएम ने राकेश सिंह के कार्यकाल की भी सराहना की।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023