Cricket | IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर बने महेन्द्र सिंह धोनी, अब तक ले चुके हैं इतने करोड़ की फीस, जानिए दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन हैं?

नई दिल्ली: आईपीएल की दीवानगी युवााओं में सबसे ज्यादा है। यह दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग भी मानी जाती है। आपको जानकार हैरानी होगी की सिर्फ आईपीएल से बीसीसीआई 5000 करोड़ की कमाई करता है। वहीं दुनिया में अन्य क्रिकेट लीग के मुकाबले आईपीएल में खेलकर क्रिकेटर ज्यादा कमाई कर लेते हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा सफल कप्तान की बात करें तो महेन्द्र सिंह धोनी दूसरे नंबर के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में धोनी का नंबर 8वां है। 2008 में चेन्नई सुपर किंग ने धोनी को 6 करोड़ की कीमत में खरीदा था। वहीं 2014 में रिटेन पाॅलिसी के तहत धोनी के लिए 12.5 करोड़ रूपये दिए गए थे। वहीं 2016 से हर साल धोनी को 15 करोड़ की फीस दी जा रही है।

आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले महेन्द्र सिंह धोनी का नाम इतिहास में लिखा जा सकता है। रिपोर्टस के मुताबिक अब तक धोनी ने आईपीएल से 137 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। हालांकि इसमें इनामी राशि को नहीं जोड़ा गया है। इस लिस्ट में दूसरा नाम रोहित शर्मा है, जिन्होंने 131 करोड़ रूपये की कमाई की है। वहीं टीम इंडिया के कप्तान इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें आईपीएल से 126 करोड़ रूपये मिले हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023