RAIPUR | अंबिकापुर के राइटर अक्षत की किताब पर वेबसीरिज बनाएंगे महेन्द्र सिंह धोनी, जानिए कैसे पहुंची क्रिकेटर तक ये कहानी

रायपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने प्रोडक्शन हाउस के तले जल्द ही एक वेबसीरिज का निर्माण करने वाले हैं। यह वेबसीरिज छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रहने वाले अक्षत गुप्ता द्वारा लिखी किताब द हिडन हिंदू पर आधारित है। पौराणिक कथाओं पर आधारित इस किताब को पहले कई लोगों ने छापने से भी मना कर दिया था।

अक्षत ने बताया कि अंबिकापुर से मुंबई तक का सफर आसान नहीं था। कई लोगों ने तो इस किताब को पढ़ने यहां तक की छापने से भी मना कर दिया था। पर किसी तरह यह किताब छपी और किक्रेटर महेन्द्र सिंह धोनी तक पहुंची। इस कहानी का प्लाट धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को बेहद पसंद आया। उसके बाद धोनी प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के साथ वेब सीरीज बनाने पर हामी भर दी।

कहानी के विषय में अक्षत बताते हैं कि यह एक अघोरी की कहानी है, जिसका अपहरण कर लिया जाता है। वह अघोरी आठवां महामानव है। टीम उसका इंटोरोगेशन करती है और अघोरी बताता है कि मैं सतयुग भारत में हूं। मुझे अभी तक कोई नहीं पकड़ पाया। अघोरी इस युग में अश्वत्थामा और परशुराम को ढूंढ रहा है। टीम अघोरी की बात पर यकीन नहीं करती। इस किताब में यह बताया गया है कि अघोरी की बातों को माना गया या नहीं। इस किताब का क्लाइमैक्स बड़ा दिलचस्प है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023