Trending | महिला ने 1 साल में मां बनने की कई बार कोशिश, डाॅक्टरी जांच में वह निकली पुरूष, आपको भी हैरान कर देगा ये मामला

बीजिंग: 25 वर्षीय महिला 1 साल से मां बनने के लिए प्रयास कर रही थी। जब वह असफल होती गयी तो वह डाॅक्टर के पास चेकअप के लिए गयी। जब डाॅक्टर ने उसे रिपोर्ट दिखाई तो वह दंग रह गयी क्योंकि वह महिला जन्म से ही महिला नहीं बल्कि पुरूष थी। उसके बाहरी अंग तो महिलााओं जैसे ही थे लेकिन अंदरूनी संरचना पुरूषों जैसी थी। वह जानकर हैरान हो गयी कि वह एक मध्यलिंगी है।

महिला का एक्सरे किया गया तो पता चला किशोरावस्था तक आते-आते उसके प्रजनन अंग ही विकसित नहीं हुए। बाहर में महिलााओं जैसे जननांग है लेकिन अंदरूनी हिस्सा पुरूषों जैसा है। महिला ने डाॅक्टर को बताया कि उसे आज तक पीरियडस नहीं हुए और शायद इसलिए वह अपने पति को संतान सुख नहीं दे पा रही है। डाॅक्टरों ने उसे सुझाव दिया है कि यदि वह चाहे तो अपना लिंग परिवर्तन करा कर महिला बन सकती है। महिला ने डाॅक्टर के सुझाव पर अभी तक हामी नहीं भरी है।

डाॅक्टर ने बताया कि महिला की इस समस्या को 46 एक्सवाई कैरियोटाइप कहा जाता है। ये पुरूषों में पायी जाने वाली चिकित्सीय समस्या है। जिसमें अंदरूनी हिस्सा पुरूषों जैसा होता है लेकिन बाहरी अंग महिला के होंगे या पुरूष के यह तय नहीं होता। डाॅक्टरों ने यह भी बताया कि महिला को यह बीमारी उनके माता-पिता की वजह से मिली है। क्योंकि उनमें करीबी रिश्तेदारों में शादी होती है इसलिए उनके क्रोमोसोम सामन होंगे।

डाॅक्टरों ने महिला को मनोचिकित्सक से मिलने की सलाह दी है। वह एक सामान्य जिदंगी जी सकती है और चाहे तो अपना लिंग भी परिवर्तन करा सकती है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023