Raipur | कई जिला पंचायत सीईओ का तबादला, आशीष कर्मा को अब मिली बलौदाबाजार की कमान, जानिए तीर्थराज अग्रवाल को मिली कौन सी जिम्मेदारी

रायपुर: नए साल के जश्न के पहले राज्य सरकार तबादला आदेश जारी कर रही है। राज्य प्रशासनिक सेवा के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। जिसमें दिवंगत महेन्द्र कर्मा के पुत्र आशीष कर्मा को बस्तर के डिप्टी कलेक्टर से बलौदाबार का नया डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। यहां देखें पूरी सूची-

तुलिका प्रजापति को जिला पंतायत सीईओ कोरिया से बलरामपुर-रामनुजगंज सीईओ
तनुजा सलाम को राजनांदगांव की जिला पंचायत सीईओ से अपर कलेक्टर सरगुजा
तीर्थराज अग्रवाल को जांजगीर जिला पंचायत सीईओ से मुगेली का संयुक्त कलेक्टर
गजेंद्र सिंह ठाकुर को बिलासपुर जिला पंचायत सीईओ से जांजगीर का सीईओ
सौमिल रंजन चैबे को एडिश्नल सीईओ शहरी विकास अभिकरण से वित्त विभाग का उप सचिव बनाया गया है। एडिश्नल चार्ज के तौर पर उनके पास पूर्ववर्ती विभाग बना रहेगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023