BIJAPUR | माओवादियों ने आरक्षक का अपहरण कर की हत्या, केशकुतुल के पास फेंक दिया शव, ससुराल जाने के लिए निकला था जवान

बीजापुर: अपने ससुराल जा रहे आरक्षक का अपहरण कर माओवादियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरक्षक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने देर रात आरक्षक को किडनैप किया था।

शहीद जवान का नाम सन्नू पुनेम बताया जा रहा है। आरक्षक की हत्या करने के बाद जवान के शव को केशकुतुल के पास फेंक दिया था। एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि जवान गंगालूर थाने में पदस्थ है। जवान के शव को भैरमगढ़ लाया गया है, पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सैंप दिया जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023