MARWAHI | कांग्रेस ने भी किया अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान… देखिये किन उम्मीदवार पर पार्टी ने लगाया है दांव…

मरवाही: उप चुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया है। जोगी कांग्रेस ने पहले ही अमित जोगी को अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है। भाजपा ने कल ही अपने प्रत्याशी डाॅ गंभीर सिंह का नाम घोषित किया था। आज कांग्रेस ने डॉ केके ध्रुव को अपना उम्मीदवार बनाया है। डॉ ध्रुव बीएमओ के पद पर थे।

आपको बता दें कि 3 नवंबर को मरवाही में उपचुनाव के लिए वोट डाले जायेंगे, जबकि 10 नवंबर को चुनाव का परिणाम जारी किया जायेगा। 

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023