DURG | नकाबपोश लड़कों ने शासकीय अंग्रेजी स्कूल में जमकर मचाया उत्पात, 2 के सिर फूटे और 2 का हाथ हुआ फ्रैक्चर

दुर्ग: शासकीय अंग्रेजी स्कूल में भिलाई के नकाबपोश लड़कों ने जमकर उत्पात मचाया। वे क्लास रूम में घुस गए और ढ़ाई कर रहे बच्चों मार-मारकर बाहर खदेड़ दिया। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं चोटें आई हैं। स्कूल प्रबंधन ने स्मृति नगर चौकी जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार झगड़ा आत्मानंद इंग्लिश मीडियम और हिंदी मीडियम स्कूल के 11वीं क्लास के बच्चों के बीच शुरू हुआ है। दोपहर स्कूल के दो लड़के सुपेला फरीद नगर से 20-25 गुंडे किस्म के लड़कों को लेकर स्कूल और स्कूल के बच्चों पर जमकर लाठियां बरसाई। इस घटना में दो लड़कों का सिर फूट गया है वहीं दो लड़कों के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। स्कूल के बच्चों ने मिलकर एकता दिखाई और बदमाश लड़कों को बाहर खदेड़ दिया।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्हें कुछ वीडियो फुटेज मिले हैं, जिसके आधार पर वह आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023