RAIPUR | मौसम विभाग ने दी चेतावनी, प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना

रायपुर: मौसम मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। खेतों में दरारें आ गयी हैं जिससे किसान बेहद चिंतित हो गए हैं। पर अब खुश होने की बारी है क्योंकि मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर तीन-चार दिनों तक बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने चेतावनी दी है कि आज अधिकांश जगहों हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023