मीका सिंह ने खोया आपा, ये सवाल पूछते ही पत्रकार को देने लगे गालियां, जानिए क्या मामला

मुंबई: पॉपुलर सिंगर मीका सिंह अक्सर विवादों में रहते हैं। अब एक बार फिर मीका अपने गुस्से की वजह से चर्चा में आए हैं। जैसा कि सभी जानते हैं बहुत जल्द उनका स्वयंवर होने वाला है। स्वयंवर मीका दी वोटी के प्रेस शो में मीका एक जर्नलिस्ट से भिड़ गए। वजह जानकर आपको हैरानी होगी। क्योंकि मीका के इस गुस्से का कारण हैं ड्रामा क्वीन राखी सावंत।

मीका ने खोया आपा
दिल्ली में रखे गए इस प्रेस इंट्रैक्शन में मीका सिंह ने सीनियर जर्नलिस्ट के साथ गाली गलौच की। बताया जा रहा है कि ये वाकया तब हुआ जब एक चैनल एडिटर ने मीका से उनके स्वयंवर शो में राखी सावंत के हिस्सा लेने के बारे में सवाल किया। मीडिया के सामने तो मीका काफी शांत दिखे। लेकिन बहुत जल्द वे वेन्यू से बाहर निकल आए। उन्होंने उस जर्नलिस्ट को बुलाया, उस रूम में मीका, जर्नलिस्ट के साथ शो की पूरी टीम मौजूद थी। वहां पर मीका और जर्नलिस्ट के बीच बहसबाजी हुई।

राखी के नाम पर हुए नाराज
चश्मदीद का दावा है कि मीका ने जर्नलिस्ट को गाली दी। मीका राखी के बारे में पूछे जाने से काफी अपसेट थे। उन्होंने मीडिया को इंटरव्यू देने से भी मना कर दिया था। बाद में जब शो की टीम ने मीका को समझाया तो वे मानें। इस बीच शो की टीम ने जर्नलिस्ट से माफी मांगी और अपील की कि उनके साथ कमरे में जो भी कुछ हुआ उसे वो बाहर लीक ना करें।

मीका के नखरों से परेशान टीम!
प्रोडक्शन टीम के सूत्र का कहना है कि मीका सिंह के नखरों ने टीम को परेशान कर रखा है। हालत ये है कि चैनल मीका सिंह को कुछ कह भी नहीं सकता। क्योंकि वो स्वयंवर शो का चेहरा हैं। अब मीका सिंह का ये ट्रबल चैनल और टीम को कितनी परेशानियों में डालेगा, इसके बारे में अभी से कयास लगाए जाने लगे हैं।

बात करें स्वयंवर शो की तो इसके होस्ट की तलाश जारी है। खबरें हैं कि मेकर्स ने करण पटेल और रवि दुबे को अप्रोच किया है। मीका का ये शो 8 मई 2022 से ऑनएयर होगा। फैंस को इस शो का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है शो ऑनएयर होने के बाद भी मीका स्वयंवर शो को सुर्खियों में बने रहने के कई मौके देंगे।

क्या है मीका-राखी का विवाद?
मीका सिंहऔर राखी सावंत का पुराना इतिहास है। मामला 2006 का है जब मीका ने सरेआम राखी को जबरन पार्टी में किस किया था। मीका और राखी का ये किसिंग कांड काफी चर्चा में रहा था। इस विवाद के बाद दोनों की दोस्ती टूट गई थी। लेकिन अब सालों बाद उनका पैचअप हो गया है। वे फिर से दोस्त बन गए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023