VIRAL POST | मिलिए 4 वर्ष के सुअर पिग्कासो से, बूचड़खाने से बचाकर लायी थी महिला, आज पेंटिंग बनाकर करोड़ों की कर रहा है कमाई

नई दिल्ली: आपने सुना होगा कि एक पेंटर ने फलां-फलां पेंटिंग बनाई और वो इतने करोड़ों में बिकी। पर क्या कभी ये सोचा है कि सूअर, जी हां, सूअर ने पेंटिंग बनाई और वो लाखों रुपये में बिकी। नहीं सोचा होगा। पर ऐसा हो रहा है।

इस सूअर का नाम पिग्कासो है। वो बीते कई वर्षों से पेंटिंग बना रहा है। हाल ही में उसने ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पेंटिंग बनाई थी। पता है ये पेंटिंग कितने में बिकी? 2.36 लाख रुपये में। इसे स्पेन के एक शख्स ने खरीदा है।

पिग्कासो की उम्र 4 साल है। वो अब तक कई पेंटिंग बना चुका है। उसकी मालिकन का नाम जोने लेफसन है। दोनों साउथ अफ्रीका में रहते हैं। इस सूअर की पेंटिंग से जितनी कमाई होती है। वो पैसे नेक काम के लिए इस्तेमाल होते हैं। लेफसन पेंटिंग के इस पैसों से अपने फार्म में रहने वाले बाकी जानवरों के देखभाल के लिए खर्च करती हैं।

लेफसन पिग्कासो को एक बूचड़खाने से लाई थी। इससे पहले पिग्कासो ब्रिटेन की रानी की भी एक पेंटिंग बना चुका है। ये 2 लाख रुपये में बिकी थी। पिग्कासो का इंस्टा पेज भी है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो कैसे पेंटिंग बना रहा है। वो मुंह में पेंट ब्रश दबाता है और फिर पेंटिंग बना देता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023