मॉडल को थी प्रेमी की तलाश, 400 लोगों ने भेज दिया डाटा, 15 हुए शॉर्टलिस्ट, एक की उम्र महज 17 साल

नई दिल्ली: मलेशियाई मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुई यी ने बीते दिनों मीडिया में कहा था कि वो प्रेमी की तलाश में है। इंट्रेस्टेड इंसान उन्हें मेल भेज सकते हैं। 20 अप्रैल को पुई ने अपने यूट्यूब चौनल पर वीडियो बनाकर बताया कि उसे अभी तक चार सौ से ज्यादा मेल आ चुके हैं। इसमें लोगों ने पुई के साथ अपनी बेसिक जानकारी साझा कर बताया कि कैसे वो पुई के प्रेमी बनने के लायक हैं। इसमें बायोडाटा में लड़कों ने अपनी जानकारी के अलावा सैलरी और पर्सनालिटी शेयर की। 17 मिनट के वीडियो में पुई ने लड़कों के बायोडाटा को पढ़कर लोगों को सुनाया। पब्लिक के सामने पुई ने सबको रिव्यू किया।

चार सौ मेल में से पुई का दिल एक शख्स पर आ गया। वो पुई को काफी खूबसूरत लगा लेकिन इसमें एक अड़चन आ गई। ये शख्स मात्र 17 साल का निकला। पुई ने कहा कि वो खुद 23 की है ऐसे में 17 साल के लड़के को कैसे डेट कर सकती है? हालांकि, उसने ये भी साफ किया कि इस लड़के को डेट करने के लिए अभी उसे उसके बालिग़ होने का इन्तजार करना होगा। पुई ने सभी मर्दों के चेहरे और नाम को सेंसर कर दिया था।

वीडियो के आखिर में पुई ने बताया कि उसने आखिर में 15 लोगों को शार्टलिस्ट किया। इन पंद्रह मर्दों में से पुई ने आखिर में एक शख्स को मेल पर रिप्लाई करते हुए लिखा- ‘तुम्हारा चेहरा मेरे एक्स के साथ मिलता है। ऐसे में वो आकर ऑफिस में उससे मिल सकते हैं। मेल पढ़कर जवाब दें’। पंद्रह में से बाकी लोगों के बारे में पुई ने कहा कि बाकी लोगों के चान्सेस खत्म नहीं हुए हैं। पुई ने कहा कि इस शख्स से मिलने का मतलब ये नहीं है कि बाकी लोगों का चांस खत्म हो गया है। उम्मीदें अभी जिंदा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023