RAIPUR | मानसून- छत्तीसगढ़ के इन जिलों के लिए Red Alert जारी, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना

रायपुर: मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार कई जिलांे में जहां भारी और मध्यम बारिश हो सकती है वहीं अधिकांश जिलों में मसूलाधार बारिश होगी। विभाग ने जिला प्रशासन को सतर्क रहने कहा है।

विभाग ने सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बस्तर व कोंडागांव जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर व सुकमा में रेड अलर्ट है। यहां पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023