JANJGIR | सास-बहू की चाकू घोपकर हत्या, आरोपी ने खुद जहर खाकर कर ली आत्महत्या, इस बात को लेकर पत्नी पर करता था शक

जांजगीर चांपा: घर में सास-बहू की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। आरोपी ने हत्या करने के बाद खुद भी जहर खा लिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार डबरा थाना क्षेत्र के खरकेना गांव में संतोषी रत्नाकर और उसकी सास गुरुवारी बाई रहती थी। वहीं पड़ोस में लक्ष्मण भारद्वाज का भी घर है। लक्ष्मण को शक था कि उसकी पत्नी और संतोषी के बेटे के बीच नाजायज संबंध है। इस बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद भी होता था, तंग आकर उसकी पत्नी भाग भी गई। सोमवार को लक्ष्मण हत्या की नीयत से ही संतोषी के घर में घुसा और संतोषी और गुरूवारी बाई की चाकू घोपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी संतोषी के बेटे के कमरे में गया, लेकिन उसका कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद वो वहां से निकल गया। डबल मर्डर करने के बाद आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए इसके मायका खरसिया निकल गया।

इस बीच रास्ते मे ही उसने जहर खा लिया। इधर जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो खरसिया पुलिस आरोपी को बेहोशी कीे हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराई। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023