NARAYANPUR | नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को आईडी से उड़ाया, 5 जवान शहीद, जंगल में रात गुजारकर लौट रहे थे, पुलिस के शीर्ष अधिकारी वारदात की जगह जाएंगे

नारायणपुर: जिले से एक बड़ी नक्सली हमले की खबर है। जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। इस घटना में 5 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा जवान घायल हैं। जानकारी के मुताबिक सभी जवान डीआजी के बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ये ब्लास्ट धौड़ाई और पल्लेनार के बीच हुआ है। जहां ये ब्लास्ट हुआ, वहां घना जंगल है। ब्लास्ट के वक्त वाहन मंे 24 जवान सवार थे। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के अनुसार 5 जवान के शहीद होने की खबर मिली है। इनमें 2 प्रधान आरक्षक, एक आरक्षक, एक सहायक आरक्षक और एक चालक आरक्षक शामिल हैं। लेकिन जवानों के शहादत की संख्या और भी बढ़ सकती है। सभी जवान ऑप्रेशन से लौट रहे थे।

डीजीपी डीएम अवस्थी, नक्सल डीजी अशोक जुनेजा सहित कुछ और शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। नक्सल डीजी अशोक जुनेजा के मुताबिक रोड ओपनिंग भी बस को रवाना करने से पहले करायी गयी थी, वहीं डीप माइन भी किया गया था, इसके बावजूद ये घटना हुई है। इस मामले की जांच की जायेगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023