RAJNANDGAON | नक्सलियों ने सरपंच के पति की गला रेतकर की हत्या, इस भाजपा नेता को माफी मांगने का कहा

राजनांदगांव: पुलिस के मुखबिर होने का अरोप लगाते हुए नक्सलियों ने सरपंच के पति की हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव को गांव के पास ही फेंक दिया और स्थानीय भाजपा नेता को पर्चा लिखकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का फरमान भी जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहला मानपुरी के पारदोनी की घटना है। सरपंच के पति मैनू राम सलाम रात में 8.30 बजे खाना खाकर सोने जा रहे थे। उसी समय 20 से 25 वदीधारी नक्सली उनके घर में घुसे और मारपीट करते हुए उसे अपने साथ ले गए। गांव के पास गला रेतकर उनकी हत्या की और शव को वहीं फेंक कर चले गए। नक्सलियों ने उन पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।

नक्सलियों ने उनके घर के बाहर धान से लदे ट्रैक्टर में भी आग लगा दी। नक्सलियों ने वहां एक पर्चा फेंका है, जिसमें इस वारदात की जिम्मेदारी आरकेबी डिवीजन ने अपने उपर ली है। पर्चा में लिखा है कि भाजपा नेता राजू टांडिया को आरएसएस का नेता बताते हुए जनता से माफी मांगने को कहा है। यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके साथ ही 25 अन्य लोगों को भी कथित तौर पर पुलिस का मुखबिर बताते हुए चेतावनी दी गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023