AMBIKPUR | अब कांग्रेस नेताओं की धुनाई और सोटाई होगी, डर और भय का अहसास भी होगा, जानिए किसने दिया ऐसा विवादित बयान

बलरामपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विकेश साहू ने विवादित बयान देते हुए कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। दरअसल राजपुर के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां अपने भाषण में उन्होंने विवादित बयान दिया।

विकेश साहू ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा- सुधर जाओ नहीं तो अब धुनाई भी होगी और सोटाई भी होगी। श्री साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगले 6 महीने में ही कांग्रेस को भय और डर का अहसास हो जाएगा और वो खुद इस बात का उन्हें अहसास कराएंगे। बता दें कि विकेश साहू के बयान का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023