JAGDALPUR | राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर NSUI कार्यकताओं ने बांटी सब्जियां, कहा- उनकी सेवा और सिद्धांत को जीवित रखना हर कांग्रेसी की जिम्मेदारी

जगदलपुर: पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जगदलपुर NSUI द्वारा 80 से अधिक परिवारों को सब्जी वितरण किया गया। फैसल नवी ने कहा कि राजीव गांधी जी सही मायने में आधुनिक भारत के जनक थे। यह कहना गलत नहीं होगा कि आज जिस भारत में हम सांस ले रहे हैं, जिस आधुनिक भारत का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है, यह राजीव गांधी की ही देन है।

श्री नवी ने कहा कि जिस कम्प्यूटर, आईटी और टेलिफोन जैसे कई अन्य क्षेत्रों में आज हम पूरी दुनिया को टक्कर देने का दंभ भर रहे हैं वह राजीव की ही देन है। भारत के नौजवानों पर आज पूरी दुनिया की नजर है उसकी ताकत को राजीव ने बहुत पहले ही भांप लिया था। पंचायती राज व्यवस्था के चलते भारत सशक्त है उसे राजीव गांधी ने ही लाया था।

पूरे देश में नवोदय विद्यालय जो संचालित है, उसे लेकर युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार का हक दिलाने वाले भी राजीव गांधी ही थे। फैसल नवी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि इस कोरोना काल में आम लोगों की मदद के साथ उनकी जान बचाई जाए। राजीव जी की सेवा और सद्भावना के सिद्धांत को जीवित रखना हर कांग्रेस कार्यकर्ता की अहम जिम्मेदारी है।

इस मौके पर रोहित बैसाखी, अफाक नगरीय, फैजान अली, फहीम नगरीय, महेश रॉव, आदर्श सेठिया, अहमद रजा मौजूद थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023