BOLLYWOOD | करीना कपूर के घर पहुंचकर मांगने वालों ने बजाया गाना, लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर लिए मजे

मुंबई: करीना कपूर मां बनने वाली हैं। इस दौरान फोटोग्राफर्स ने उनके घर के बाहर जमावड़ा लगा रखा है। उनके घर के बाहर से पल-पल की जानकारी सोशल मीडिया पर आ रही है। अब एक वीडियो सामने आया है। इसमें दो लोग दान लेने आए हैं। बताया जा रहा है ये करीना के घर के बाहर का सीन है। इस वीडियो पर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

करीना कपूर की डिलीवरी को लेकर उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। मीडिया और सोशल मीडिया पर भी इसके चर्चे हैं। अब पपराजी करीना की हर ऐक्टिविटी पर नजर रखने के लिए उनके घर के बाहर ही डटे हुए हैं। ऐसे में एक वीडियो के लोग काफी मजे ले रहे हैं। इस वीडियो में दो लोग करीना के घर के बाहर हैं म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पर गाना बजा रहे हैं श्चांद से पर्दा कीजिएश्। उन्हें शायद पता भी नहीं होगा कि यह सैफ और करीना का घर है। मजेदार बात है कि यह गाना सैफ पर ही फिल्माया गया है।

इस वीडियो पर लोगों ने खूब मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा है, यह तो सैफ और करीना से ज्यादा टैलंटेड है। एक और ने लिखा है, गाना भी सैफ अली खान का बजा रहे हैं, चांद से पर्दा कीजिए, अब तो बाहर आ जाओ।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023