RAIPUR | बेमौमस बारिश से संग्रहण केन्द्रों में रखा धान हुआ बर्बाद, बीजेपी ने जब वीडियो जारी किया तो सरकार ने दिया ये जवाब

रायपुर: गर्मी की तपिश से बेमौसम बारिश ने राहत तो दे दी लेकिन धान संग्रहण केन्द्रों में रखा धान का नुकसान हो गया है। कई टन धान है जिसका उठान नहीं हो पाया है। जब बीजेपी ने धान के नुकसान पर सवाल उठाया तो सरकार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें बारिश से धान के बोरे भीग रहे हैं। उन्होंने सवाल किया है- इसे रख रखाव और कु प्रबंधन का छोटा सा उदाहरण क्यों ना माना जाए। अईसे गढबो नवा छत्तीसगढ़।

आपको बता दें कि कोरिया समेत अन्य जिलों से भी बारिश से धान भीगने की खबरें आ रही हैं। पर सरकार ऐसे किसी भी नुकसान को खारिज है। जब खाद्य विभाग सचिव डाॅ कमलप्रीत सिंह ने कहा है- लगातार धान का उठाव जारी है, कहीं से कोई क्षति होने की सूचना नहीं है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023