Jagdalpur | कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव दफनाने के विरोध में उतरे लोग, पुलिस और प्रशासन की समझाइश का भी असर नहीं

जगदलपुर: कोरोना काल में हर कोई दहशत के साए में जी रहा है। हर किसी को डर लगा रहता है कि कहीं वह इस संक्रमण का शिकार न हो जाए। यही वजह है कि कई बार लोगों में विवाद की स्थिति भी बन रही है। ऐसा ही एक नजारा जगदपुर में नजर आया, जहां कोरोना से हुई मौत के बाद शव दफनाने के खिलाफ आम लोगों ने प्रदर्शन किया। हंगामे के कारण पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी आना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर मेडिकल काॅलेज में एक कोरोन संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। जिसका शव दफनाने के लिए प्रवीण वार्ड के मुक्तिधाम पहुंचने वाले थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग उसके विरोध में सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा करने लगे। पार्षद महेन्द्र पटेल ने बतया कि जानकारी दिए बगैर पहले भी एक शव को दफनाया गया था। अब लोगों को जानकारी मिल गयी है और वह विरोध कर रहे हैं।

हंगामा बढ़ता देख डिप्टी कलेक्टर और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने लोगों को समझाइश दी है कि शव को दफनाने के बाद उसे कटीली तार से बंद कर दिया जाएगा। पर लोग राजी नहीं हो रहे हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023