BILASPUR | 20 ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर: छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे 20 ग्रामीणों से भरी पिकअप कोटा क्षेत्र के सल्का नवागांव के पास पलट गई। तीन महिला समेत पांच की स्थिति गंभीर है। इन्हें सिम्स रेफर किया गया है।

कोंचरा में पटेल परिवार के यहां गुस्र्वार को छठी का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने घुटकू निवासी राजकुमार पटेल का परिवार गया था। कार्यक्रम के बाद राजकुमार परिवार के 20 सदस्यों के साथ वापस घुटकू लौट रहे थे। सल्का नवागांव के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

इससे पिकअप सवार पीतरबाई पटेल, रतनमति पटेल, राजकुमार पटेल, जमुना पटेल और अशोक पटेल समेत सभी को चोटे आई है। इनमें से पांचों घायलों को सिम्स रेफर किया गया है। वहीं, अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023