आमदई पहाड़ी में पिकअप पलटी, 16 मजदूर घायल – 03 मजदूर गंभीर

राकेश पांडे | नारायणपुर: जिले के आमदई खदान में सड़क निर्माण का कार्य के लिए रोजाना की तरह आज भी पिकअप में सवार होकर मजदूर काम पर जा रहे थें। इस दौरान पहाड़ी के उपर लगभग 11 बजे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट जाने से इसमें सवार 16 मजदूर घायल हो गये हैं, जिनमें से तीन मजदूर गंभीर हैं। घायल मजदूरों का कहना है कि गनीमत पिकअप पहाड़ीके ऊपर से खाई में नहीं गिरी जिसके कारण वे बच गये। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आमदई खदान में वर्तमान में सड़क निर्माणका कार्य चल रहा है, जिसमें छोटेडोंगर सहित आसपास के कई मजदूर कार्य करते हैं। इन मजदूरों को प्रतिदिन पिकअप वाहन से पाहाड़ी के ऊपर लगभग 04 किलोमीटर ले जाया जाता है। रोजाना की तरह सोमवार को पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 07 /सी//9865 से वाहन चालक प्रकाश कुमार निषाद 16 मजदूरों को लेकर जा रहा था, इसी दौरान पहाड़ी के बीच में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 11 मजदूर घायल हो गए।

सभी घायलों को दूसरी वाहन से छोटे डोंगरप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। इन 16 मजदूरों में तीन मजदुर धनीराम पिता सुखराम, रामदास पिता सुदूराम,व दिलीप नाग पिता कमलू नाग को गंभीर चोट आई है। तीनों मजदुरो को बेहतर उपचार के लिए संजीवनी 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, शेष 08 मजदूरों का उपचार छोटे डोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
 

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023