RAIPUR | शराब दुकान में 9 लाख की लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, ढाई माह बाद मिली सफलता, एक आरोपी ने कर ली आत्महत्या

रायपुर: आरंग के गुल्लू शराब दुकान में ढाई महीने पहले हुई लूट के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पा ली है। आज शाम 5 बजे इस मामले का खुलासा पुलिस करेगी। आरोपियों ने पूछताछ में लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। आरोपियों के कबूलनामे के अनुसार उन्होंने रायपुर, धमतरी और महासमुंद में भी लूट की थी। पहले पुलिस ने गैंग के सरगना विजय मनहरे को गिरफ्तार किया था। वहीं पांचवे आरोपी अग्रभूषण डहरिया ने कुछ दिनों पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

क्या है मामला
दरअसल ढाई महीने पहले आरंग में गुल्लू शराब दुकान में पांच आरोपियों ने गार्ड को बंधक बनाकर 9 लाख रूपये लूट लिए थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अजय यादव ने इसकी जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी, शहर एडिशनल एसपी लखन पटले को जांच के आदेश दिये थे। इस मामले में पर्दाफाश करने के लिए क्राइम और आरंग थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की खोज शुरू की गयी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपी विनोद डहरिया, देवभूषण पारथी और राजेश कुमार जांगडे को गिरफ्तार किया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023