RAIPUR | शराब दुकान में डकैती के दो मास्टरमाइंड चढ़े पुलिस के हत्थे, 3 लोगों को पहले से गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

आरंग: 13 अगस्त 2020 को आरंग के अंग्रेजी शराब दुकान में डकैती करने वाले दो मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने में पुलिस कामयाब हो गयी है। आरोपियों के नाम धनीराम धृतलहरे और विजय मनहरे है। आपको बता दें इस मामले में पहले ही 3 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।

आरंग थाना प्रभारी लेखधर दीवान ने बताया कि गुल्लू अंग्रेजी शराब दुकान में 10 लाख रूपये की डकैती के मामले में एक आरोपी की मौत हो चुकी है। धनीराम धृतलहरे और विजय मनहरे को महासमुंद से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने ही घटना को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाई थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023