BILASPUR | पुलिस ने 900 क्विंटल गांजा किया जब्त, 1 करोड़ है कीमत, पहले भी गांजा तस्करी करते पकड़ाया है आरोपी

बिलासपु: खपरी स्थित एक गोदाम से पुलिस ने नौ सौ क्विंटल गांजे को जब्त किया है। गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ बतायी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मोपका के रहने वाले हरीश साहू को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले कार को भी पकड़ लिया है।

पुलिस ने बताया कि हरीश सब्जी व्यवसाय की आड़ में गांजे की तस्करी किया करता था। कोविड काल में वह कार में इमरजेंसी डयूटी लिखकर उड़ीसा से गांजा लाता था। पता चला है कि 2016 में भी पुलिस ने हरीश को गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा था।

हरीश गोदाम में गांजा का स्टाॅक कर कर सप्लाई करता था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने इतनी बड़ी कार्रवाई की। आरोपी से पूछताछ जारी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023