RAIPUR | पुलिस आरक्षक भर्ती के परिणाम हुए जारी, पहली बार थर्ड जेंडर का हुआ चयन, यहां देखिए परिणाम

रायपुर: पुलिस विभाग ने आरक्षण भर्ती के रिलल्ट जारी कर दिए हैं। परिणाम के अनुसार पहली बार थर्ड जेंडर का भी चयन किया गया है। आपको बता दें कि 2259 पदों पर अलग-अलग जिलों के परिणाम दिए गए हैं। लिखित परीक्षा के बाद जनवरी महीने में शारीरिक परीक्षा शुरू की गयी थी। शनिवार को फिजिकल टेस्ट खत्म होने के 48 घंटों के भीतर ही परिणाम दे दिए गए हैं।

रायपुर रेंज में 315 पुरुष, 71 महिला व 9 तृतीय लिंग (8 रायपुर,1 धमतरी) कुल 395 पुलिस आरक्षक के रूप में चयनित हुए हैं। इसके अतिरिक्त आरक्षक ट्रेड में 46 चालक, 19 अन्य ट्रेड आरक्षकों की भी सूची दी गयी है। भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण सहित सभी नियमों का पालन हुआ है।

यहां देखें परिणाम-  https://www.cgpolice.gov.in/

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023